फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 ओवरलोड ट्रक सीज, 20 का हुआ चालान

Sun, 17 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
कार्रवाई करतेे एआरटीओ, एसडीएम व सीओ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रशासन ने लोकेशन माफियाओं के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ओवरलोड ट्रकों को अधिकारियों की नजरों से बचाकर निकालने के लिए माफिया ट्रक चालकों को पल पल की लोकेशन देते रहते है, जिससे जिले में धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकों का निकलना हो रहा है। इन माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने शनिवार की रात अभियान चलाया। एआरटीओ धनवीर यादव, सर्वेश सिंह, एसडीएम मनोज कुमार व सीओ माधौगढ़  गिरीश कुमार माफियाओं की धरपकड़ के लिए निकले।

विज्ञापन


बंगरा के आसपास डेरा जमाए बैठे लोकेशन माफियाओं ने जब टीम को देखा तो वह भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह निकल गए। मगर टीम ने उन लोकेशन माफियाओं के वाहनों को जब्त कर उन्हें सीज कर दिया। इन वाहनों में 2 स्कार्पियो, 2 बोलेरो व एक स्विफ्ट डिजायर कार शामिल है। इसके अलावा टीम ने वहीं पर ट्रकों की चेकिंग शुरू कर दी। इससे ट्रक चालकों में भी हड़कंप मच गया। टीम ने वहां से निकल रहे 17 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि 20 ट्रकों का चालान कर दिया। टीम ने 17 लाख रुपये का राजस्व वसूला। प्रशासन की इस कार्रवाई से चौतरफा हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें