फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमार्णाधीन यमुना पुल से गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। यमुना नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर काम करते वक्त मजदूर को गर्मी के चलते चक्कर आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर पुल से नीचे यमुना नदी के किनारे गिर पड़ा। गंभीर हालत में साथी मजदूर उसे सीएचसी ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि नगर में यमुना नदी पर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के तहत रेलवे पुल बनाने का कार्य चल रहा है, जिसमें दर्जनों मजदूर काम कर रहे हैं। शनिवार को रोजाना की तरह पुल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया। दोपहर 12 से एक बजे के बीच में सभी मजदूर कार्य कर रहे थे तभी अचानक पुल पर काम कर रहे रहीसुद्दीन (32) पुत्र कलीमुद्दीन निवासी मालदा टाउन पश्चिम बंगाल को भीषण गर्मी के कारण चक्कर आ गया और वह संतुलन खोकर पुल के नीचे जा गिरा। जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। साथी मजदूर तत्काल उसे सीएचसी ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईद में जाना था घर, इसलिए कर रहा था मेहनत
साथी मजदूरों कल्लू व लल्लन ने बताया कि उसने घटना से पहले कहा था कि उसकी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही। सभी ने उसे आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन वह ईद नजदीक होने के कारण काम करता रहा। बताया कि उसे ईद में घर जाना था, इसलिए वह ज्यादा मेहनत कर रहा था। गर्मी के चलते चक्कर आ गया था जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें