फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापीराइट के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन कर मिलते जुलते नाम से मेहंदी बेच रहे दुकानदार पर कंपनी के एमडी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


बाजार में इस समय कई प्रकार की रेडीमेड मेहंदी का ट्रेंड चल रहा है। बाजार में दर्जनों नामों से रेडीमेड मेहंदी हर दुकान पर मिल जाएगी। लेकिन इनमें से अधिकांश मेंहदी के नाम कॉपीराइट में पंजीकृत नहीं है। इसके चलते तमाम मिलते जुलते नामों वाली मेहंदी भी बाजार में देखने को मिल जाएगी।

इन्हीं में से कावेरी मेहंदी का नाम कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत दर्ज है। इसी के मिलते जुलते नाम से कई अन्य ब्रांड की मेहंदी बाजार में बिक रही है। कावेरी मेहंदी कंपनी के एमडी डालसिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके कंपनी का नाम कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है। इसके बावजूद कुछ नकली कारोबार में लिप्त लोग उनकी कंपनी से मिलते जुलते नाम से मेहंदी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्होंने बाजार बैठगंज में असद की दुकान पर बिक रही उन्हीं के कंपनी से मिलते जुलते नाम गंगा कावेरी मेहंदी के बारे में बताया। एमडी की सूचना पर पांच गत्तों में 60 पैकेट कोतवाली लाए गए। जिन्हें सील किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें