फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ओवरलोडिंग, फर्जी नंबर प्लेट व लोकेशन माफिया के खिलाफ कोतवाली पुलिस का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। रविवार की रात से सोमवार तक कुल 17 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने एक बंदूक समेत दो कारों में सवार सात लोगों को भी पकड़ा है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है ये लोग लोकेशन के धंधे में लिप्त हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों ओवरलोडिंग का धंधा जोरों पर हैं। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ट्रक संचालक फर्जी नंबर प्लेटों का सहारा ले रहे हैं। यह बात संज्ञान में आते ही एसपी अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार से हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को दिन में ही सात फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ियां पकड़ी गईं।

कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि रविवार से अभी तक 17 गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने ओवरलोड मौरंग की गाड़ियों के बार-बार आगे पीछे चल रही दो कारों को भी रोका । कारों की तलाशी के दौरान गाड़ियों में एक दो नाली बंदूक के अलावा कारतूस भी बरामद हुए। कारों से आधा दर्जन ट्रकों के कागजात मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कार में सवार नीतू सिंह, अतर सिंह, शिशुपाल सिंह, हरिशंकर, पवन कुमार, रवजान सिंह, धर्मेंद्र कुमार निवासीगण डकोर को भी पकड़ लिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि असलहा तो लाइसेंसी है। लेकिन पकड़े गए लोग लोकेशन के धंधे में लिप्त हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है व पकड़ी गई गाड़ियां सीज की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें