फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंतपुर एक्सप्रेस से पकड़े तीन अवैध वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आरपीएफ ने गोरखपुर से यशवंतपुर जा रही यशवंतपुर एक्सप्रेस में छापा मारकर तीन अवैध वेंडरों को पकड़ा। उनके खिलाफ आरपीएफ एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों बीना रेलवे स्टेशन के आगे राप्ती सागर एक्सप्रेस में फूड प्वाइजिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया था और सभी ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। उसी क्रम में सोमवार को गोरखपुर से यशवंतपुर जा रही ट्रेन नंबर 15065 में वेंडरों के होने की
विज्ञापन


सूचना पर उरई स्टेशन पर आरपीएफ दारोगा किशनलाल ने फोर्स के साथ एस-4 कोच में छापा मारा। वहां मूंगफली, समोसा व गुटका बेच रहे राहुल चौहान पुत्र जगमोहन निवासी मोंठ (झांसी), हल्के पुत्र भुजबल अहिरवार निवासी लोहागढ़ लुहारी जनपद झांसी, नीलेश पुत्र जगदीश निवासी पूंछ (झांसी) को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें