उरई। शहर के पटेल नगर इलाके में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के पटेल नगर निवासी मधुसूदन यादव की पत्नी गौरी (25) ने गुरुवार की शाम अपने कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब गौरी को लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि परिजन कोई कारण नहीं बता रहे हैं। फिलहाल पारिवारिक कलह ही लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही है।