उरई। आतिशबाजी से निकली चिंगारी से प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक में आग लग गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में स्थित एक गेस्ट हाउस के पास आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी प्राइवेट चिकित्सक राजेंद्र क्लीनिक है। मंगलवार की शाम वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए। देर रात गेस्ट हाउस में आई बारात में आतिशबाजी की चिंगारी से क्लीनिक के पर्दों में आग लग गई और देखते ही देखते वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने दमकलकर्मियों व डाक्टर को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया। तब तक क्लीनिक में रखा लगभग सवा लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। (संवाद)