फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गेहूं की फसल में पानी लगाने गए वृद्ध की मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनों को शंका हुई तो खोजबीन की। सुबह खेत में वृद्ध का शव मिला।
विज्ञापन

गांव धमना निवासी रामप्रकाश खंगार सोमवार शाम बटाईदार के खेत पर पानी लगाने गया था। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों को शंका हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की। वृद्ध का पता न लग सका। सुबह खेत पर काम कर रहे किसानों को वृद्ध का शव मेड़ के किनारे देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी आशा, पुत्री पूनम संतोषी, पुत्र मटरू, अंकित का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे भाई महते खंगार ने बताया कि मृतक रामप्रकाश अपनी पुत्री पूनम की शादी तय कर आए थे। उसकी फरवरी में शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें