फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जालौन जिले के आटा में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक का पैर टूट गए और गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी अमित उर्फ कल्लू (25) रविवार को बहन को ससुराल छोड़ने गया था। जहां से रविवार देर रात वह बाइक से घर आ रहा था। आटा थाना क्षेत्र के हरीशंकरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन का पहिया चढ़ने से उसका पैर कट गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित दिल्ली में नौकरी करता था। दिवाली पर घर आया था। मई में उसकी शादी हुई थी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें