कदौरा। डेढ़ माह पहले पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो भाइयों व एक अन्य पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया कि 18 मार्च को कस्बे के रामजानकी मंदिर के पास बाइक से जा रहे दो सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले विशाल व बृजेश तिवारी निवासी मोहल्ला फर्रासखाना व एक अन्य ने मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों पर अवैध रूप से धन वसूली करना, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करना, आम जनता में भय व आतंक का माहौल बनाने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। (संवाद)