रामपुरा। थाना क्षेत्र रामपुरा के टीहर गांव निवासी सुदीप उर्फ चंद्रशेखर दोहरे (25) का शव शुक्रवार सुबह उसके खेत पर बने कुएं में रस्सी से लटका मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को पड़ताल में उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
परिजनों ने बताया कि सुदीप मजदूरी करता था। पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह गुरुवार शाम से घर से लापता था। (संवाद)