फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां रखने में पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डायजापाम की गोलियां रखने के दोषी को अदालत ने पांच साल की कैद और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला सात साल पुराना है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रामलखन सिंह ने बताया कि जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रुद्रकुमार सिंह ने 7 जुलाई 2015 को जालौन चौराहे के पास से हिमांशु उर्फ गोलू श्रीवास्तव निवासी ग्राम पर्वतपुरा कोतवाली उरई को संदिग्ध हालात में पकड़ा था।
तलाशी में उसके पास से डायजापाम की प्रतिबंधित गोलियां मिलीं थीं। तब कोतवाल ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेजा था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट मोहम्मद आजाद की अदालत में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद गुरुवार को विशेष न्यायाधीश ने हिमांशु को दोषी पाया और पांच साल की सजा सुनाई। एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देेने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें