उरई/सिरसाकलार। मलथुआ गांव निवासी मुकेश की 35 वर्षीय पत्नी शीमू की संदिग्ध हालात में मंगलवार की देर शाम घर पर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शीमू की पिछले तीन दिन से तबियत खराब थी।
मंगलवार को घर पर अचानक उसकी हालत खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतका के मायके जगनेवा से आए पिता राजेश ने पति मुकेश पर दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शीमू दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर की थी।
शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। पति पूना में रहकर फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।