फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर छात्र की मौत

विज्ञापन
अभय प्रताप का फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ। बारहा गंदे नाले में दोस्तों संग नहाने गया इंटरमीडिएट का छात्र डूब गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाल सके।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गोराभूपका निवासी अभय प्रताप सिंह (18) पुत्र अखिलेश गांव के अपने दोस्तों आलोक कुमार (18), शेरू सिंह (17) और अवनीश सिंह (15) के साथ सोमवार दोपहर बारहा गंदे नाले में नहाने के लिए गया था। अभय प्रताप सिंह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। साथियों की सूचना पर परिजन, पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से करीब एक घंटे बाद अभय का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां मनोज कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार अभय गोहन के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें