माधौगढ़। शराब के लिए रुपये न देने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि मामला दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर नगर निवासी लल्लूराम पुत्र नाथूराम से रविवार सुबह छोटे भाई रामरतन ने शराब के लिए रुपये मांगे और झगड़ा करने लगा। रुपये न देने पर रामरतन ने लल्लूराम की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लल्लूराम को सीएचसी में भर्ती कराया।