फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। कोंच कोतवाली पुलिस ने मारपीट एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेड़ पुलिस चौकी में लगभग एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने चौकी में घुसकर सिपाही के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सिपाही का मोबाइल भी तोड़ दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिशें दी है। जिसमें सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी श्यामजी व्यास निवासी सिकरीराजा को बस स्टैंड कोंच के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल बलिराज शाही, उपनिरीक्षक विनय साहू, सिपाही आशीष, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें