फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने ग्राम सचिवालय में बंद किए मवेशी

विज्ञापन
पंचायत भवन में बंद अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़(जालौन)। अन्ना मवेशियों से परेशान ब्लाक क्षेत्र के गांव महाराजपुरा के ग्रामीणों के सब्र का बांध फूट पड़ा। बुधवार को आक्रोशित किसानों ने क्षेत्र के आधा सैकड़ा अन्ना मवेशियों को ग्राम सचिवालय में बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि वह कई बार क्षेत्र में अस्थाई गोशाला की मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली, इससे रोजाना अन्ना किसी न किसी किसान की फसलों को चट कर रहे है। सूचना पर पहुंचे सचिव देवेंद्र सिंह के दो दिन में गोशाला निर्माण का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान शांत हुए। तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुरा में पिछले एक सप्ताह में अन्ना जानवरों ने एक दर्जन किसानों की लगभग एक सैकड़ा गेहूं, सरसों, मसूर व अरहर की फसल को चट कर ली। आए दिन अन्ना से परेशान किसानों ने बुधवार को अन्ना जानवरों को सचिवालय में बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान लाखन सिंह, रंजीत सिंह, मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह, नंदन, अनिल, अंगद सिंह आदि किसानों का कहना है कि प्रधान हीरा देवी, सचिव देवेंद्र सिंह से कई मर्तबा अस्थाई गोशाला बनवाने के लिए कहा गया, लेकिन प्रधान व सचिव ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे आए दिन अन्ना क्षेत्र के किसानों की फसलों को चट कर रहे है। सूचना मिलते ही एसडीएम सालिकराम में सचिव को मौके पर भेजा। निर्देश पर सचिव देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और फोन के एसडीएम की बात कराई। एसडीएम के दो दिन में गांव में अस्थाई गोशाला का निर्माण कराने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें