फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन ने टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के सोनेपुरा हाल पता शंकरपुर कुठौंद निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बुद्ध (40) शनिवार की रात बाइक से शंकरपुर से सलेमपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक धराना मोड़ स्थित पेट्रोलपंप के पास पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने शव व बाइक पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो पुत्र अंशू व छोटू, पुत्रियां आकांक्षा, अनामिका है। मौत से पत्नी रेखा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां शंकरपुर में पिछले 20 सालों से रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें