फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीधन की खोड़ ने कुरसेड़ा को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
गौरव सिंह को मैन आफ द मैच देते आयोजक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। हरौली के मंदिर प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गीधन की खोड़ टीम ने कुरसेड़ा की टीम को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

कुरसेड़ा टीम के कप्तान मंगल सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 83 रन बनाए। इसमें कप्तान मंगल सिंह ने चार, अनुज ने पांच, रितु ने 21 व अशुल सिंह के 13 रन बनाए। गौरव सिंह व सौरभ कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गीधन खोड़ की टीम ने आवश्यक रन छह विकेट खोकर बना लिए। इसमें सौरभ सिंह ने 25 व गौरव सिंह के 21 रन बनाए। मैच के बाद आयोजक पार्थ ठाकुर ने गौरव सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें