फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद ही सीसी सड़क पर पड़ने लगी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कठपुरवा में सीसी सड़क में तीन माह बाद ही दरारें पड़ने लगी। ग्रामीणों ने गुणवत्ता विहीन सड़क बनाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के सूरज राकेश विमल आदि ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत बाबादीन के घर से गोशाला तक सीसी सड़क बनाई गई थी। ठेकेदार ने इसका 70 फीसदी से अधिक भुगतान कार्य होने से पहले ही निकाल लिया था। 200 मीटर सड़क में कई स्थानों पर दरारें आईं हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेज कर जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। सचिव नवीन कुमार ने कहा कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे और रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें