फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोशालों में बंद गोवंश सर्दी में ठंड से नहीं ठिठुरने चाहिए

Tue, 14 Nov 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। सर्दी के मौसम में गोवंश को ठंड से बचाने की व्यवस्था होनी चाहिए। साफ-सफाई में अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने गोशाला का निरीक्षण कर कर्मचारियों को हिदायत दी। गंदगी मिलने पर उन्होंने फटकार भी लगाई। इसके बाद गांव के लोगों से भी संवाद किया। ग्रामीणों ने भी कई समस्याएं बताईं।
विज्ञापन




कदौरा ब्लॉक के ग्राम चमारी में सोमवार शाम पांच बजे डीएम अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने गांव में बने आरआरसी सेंटर और नमामि गंगे योजना से हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। प्रधान से कहा कि गांव से निकले कूड़े को आरआरसी सेंटर में डंप करें। इसके बाद चमारी गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। जहां पर गोशाला में 623 गोवंश बंद मिले। उन्हें गोशाला में गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने संचालिका को निर्देशित करते हुए गोशाला में फैली गंदगी की साफ-सफाई रखने को कहा डीएम ने कहा कि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। कुछ दिनों में ही ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था करें। गोशाला में बाउंड्रीवाल व खड़ंजा भी व्यवस्थित कराया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी गोशाला में लगाए जाएंगे। गांव के लोगों से वार्ता कर डीएम ने जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों ने कई समस्याएं बताई। डीएम ने जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर सीडीओ भीम जी उपाध्याय, सीवीओ अखिलेश सचान, ग्राम प्रधान ब्रजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें