कालपी। कस्बे के मोहल्ला रामगंज में छले दो दिन से एक शौचालय निर्माण को लेकर विवाद को स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष का कहना है कि पिछले 20 साल से वक्फ की जमीन पर शौचालय बने हैं। इनमें से तीन शौचालयों को मोहल्ले के ही एक युवक ने तोड़ दिया। जब मोहल्ले वासियों ने इस बात का विरोध किया तो वह लड़ने पर आमादा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे रामगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र ने निर्माण की यथा स्थिति बनाए रखने की बात कही। पुलिस की बात को अनदेखा कर युवक ने दूसरे दिन एक और शौचालय को गिरा दिया। सुबह जब लोगों ने शौचालय को टूटा देखा तो इस बात की सूचना फिर से कालपी कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित कनीजा ने कालपी कोतवाली में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।