फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीजे पर डांस के लिए हुआ विवाद, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का स्थानीय लोगों से झगड़ा हो गया। इसमें दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जब चौकी पहुंचे तो प्रभारी ने उन्हें सुबह आने के लिए कहा। दोनों घायल अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया।
विज्ञापन

आटा गांव निवासी प्रद्युम्न गुप्ता (24) और उसका छोटा भाई दिव्यांशु (19) बुधवार की रात को इटौरा स्थित गेस्टहाउस में परौसा से एक बारात आई थी। दोनों भाई उसी में शामिल होने गए थे। रात में जब बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी किसी बात हो लेकर उनकी स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। जिस पर गांव के तीन लोगों ने उनको लाठी, डंडे से पीट दिया।
इससे प्रद्युम्न और दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें