फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: देरी-अनदेखी पर ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार, जांच के नमूने भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मोहाना-बंधौली संपर्क मार्ग का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। मार्ग के मरम्मतीकरण के मानकों में कमी देख जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मार्ग की नापजोख करवाकर जनवरी के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। गुणवत्ता की जांच के लिए सड़क की खोदाई कराकर डामर और गिट्टी के नमूने जांच के लिए भेजे।
लोक निर्माण विभाग प्रथम द्वारा मोहना ग्राम से बंधौली ग्राम तक 7.3 किलोमीटर की लंबाई और 3.75 मीटर की चौड़ाई का संपर्क मार्ग तैयार किया गया। इसे बनाने में 9.16 करोड़ रुपये धनराशि खर्च बताई गई। यह संपर्क मार्ग कई सालों से क्षतिग्रस्त था। मुख्यालय तक जाने के लिए लोगों को दुश्वारियां सहनी पड़ती थीं। शासन ने इसके लिए बजट स्वीकृत किया और फिर निर्माण शुरू हुआ। इस सड़क का पांच किलोमीटर तक काम लगभग पूरा हो चुका है। शेष 2.3 किलोमीटर के निर्माण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई की भी माप कराई, गुणवत्ता जांच के लिए सड़क की खोदाई करते हुए उसकी गिट्टी और डामर के अनुपात को जांचा। नमूना लैब भेजने की कार्यवाही हुई।
कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। निर्माण में देरी को लेकर लोनिवि प्रथम के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार से ब्योरा तलब किया। सड़क के बाकी निर्माण कार्य को जनवरी के अंत तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहायक अभियंता विशाल सिंह, अरशद खान, अवर अभियंता हर्षित पटेरिया व दीपांकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मोहाना से बंधौली के बीच निर्माणधीन 7.3 किलोमीटर सड़क के लिए नौ करोड़ से ज्यादा का बजट स्वीकृत हुआ था। पीडब्ल्यूडी के साथ ही कार्यदायी संस्था डेल्टा इरेक्टर ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण शुरू किया। धनराशि स्वीकृत होने के बाद करीब चार करोड़ रुपये प्राप्त हुए। यह धनराशि निर्माण में खर्च हो चुकी है। दूसरे चरण की धनराशि में समय लगने की वजह से देरी हुई थी। दिसंबर के पहले सप्ताह में चार करोड़ रुपये रिलीज होकर विभाग के खाते में पहुंचे हैं। शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें