उरई। लहारियापुरवा में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी का शव रविवार देर रात कमरे में फंदे से लटका मिला।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के इलाके में रहने वाले संविदा कर्मचारी गोपाल कृष्ण कुशवाहा (35) का शव सोमवार की देर रात घर के कमरे में साड़ी से फंदे पर लटका मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गोपाल रात दस बजे ड्यूटी से घर लौटा था। एक घंटे बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका पाया।
गोपाल दो बहनों में इकलौता भाई था। पिछले पंद्रह वर्ष से बिजली विभाग में संविदा पर तैनात था। एक एक साल का बेटा है। मौत से पिता भारत सिंह, पत्नी विजयलक्ष्मी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।