फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला से टकराया कंटेनर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर आटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात कंटेनर ने आगे जा रहे ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसकर चालक, खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मजार के पास कंटेनर आगे जा रहे ट्राला में भिड़ गया। कंटेनर के केबिन में फंसकर चालक अनुुज निवासी फतेहपुर, खलासी रामकुमार निवासी बांदा व राकेश निवासी कालपी घायल हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद राहगीरों ने पुलिस की मदद से केबिन में फंसे घायलों को निकालक र टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कंटेनर को हाईवे से हटाकर यातायात बहार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें