फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हिंदू संगठनों के विरोध पर मजार के चबूतरे और दीवार का निर्माण रुका

Sun, 03 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मोहल्ला हिरदेशाह में मजार के चबूतरे और दीवार के निर्माण की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के टीम पहुंच गई और एसडीएम और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह में गढ़ा के पास एक छोटी मजार स्थित है। रविवार की सुबह मजार पर चबूतरा और दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसकी जानकारी मोहल्ले के बसोरे ने विश्व हिंदू परिषद के नगर संयोजक मानवेंद्र सिंह परिहार व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी को दी। सूचना मिलते वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मजार पर हो रहे निर्माण की जानकारी एसडीएम व कोतवाली पुलिस को दी।
एसडीएम सुरेश कुमार, कोतवाल विमलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मजार पर पहुंच गए। जहां बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्षों ने मजार पर अवैध निर्माण होने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस ने मजार पर हो रहे निर्माण कार्य का बंद कराया। कहा कि मजार से संबंधित अभिलेखों को देखा जाएगा इसके बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें