फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोचिंग शिक्षक ने छात्र के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोचिंग पढ़ने गए मानसिक रूप से कमजोर छात्र के साथ अधेड़ शिक्षक ने कुकर्म किया। परिजनों ने वीडियो बनाकर शिक्षक से शिकायत की तो वह धमकी देने लगा। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसका भतीजा गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। वह प्राइवेट शिक्षक के यहां पिछले तीन माह से कोचिंग पढ़ता है। 21 अगस्त की शाम वह भतीजे को लेने शिक्षक के कमरे पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था और गाने की तेज आवाज आ रही थी।
उसने कूलर वाली खिड़की से झांककर देखा तो शिक्षक छात्र के साथ कुकर्म कर रहा था। उसने शिक्षक के कृत्य का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने शिक्षक से बात की तो वह धमकी देने लगा। उसने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें