फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएमओ ने जिला अस्पताल में पकड़ी निजी एंबुलेंस, पुलिस को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंस की शिकायत पर सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें दो एंबुलेंस और कुछ प्राइवेट वाहन खड़े मिले। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ को दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया।
सीएमओ को जिला अस्पताल परिसर के अंदर गेट के पास दो प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी मिली। उन्होंने सीएमएस डॉ. अविनेश बनौधा को भी बुला लिया। सीएमएस ने बताया कि कुछ निजी वाहन संचालक भी अपने निजी वाहन परिसर में खड़े कर देते हैं। जिससे मरीजों व तीमारदारों को आने में दिक्कत होती है। इसकी कई मर्तबा शिकायत भी कर चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। छापेमारी की सूचना पर निजी एंबुलेंस के चालक भी मौके पर आ गया और सफाई देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया और दोनों एंबुलेंस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ को भी फोन कर इस मामले में कार्रवाई करने को कहा। छापेमारी की सूचना पर वाहन संचालकों में खलबली मच गई और अपने अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें