उरई। गोरखपुर मंडल के गोंडा-बुढबल रेलखंड के तीसरी लाइन के कार्य के लिए गोंडा स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके चलते झांसी कानपुर रेलखंड की दो पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04137-38 ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली क्लोन छपरा मेल को 30 जून और एक जुलाई में संचालित नहीं किया जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर 11123-24 ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल को एक जुलाई से तीन जुलाई को गोंडा की बजाय अयोध्या धाम के मार्ग से गुजर जाएगा।
ट्रेन नंबर 22537-38 मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12521 बरौनी से एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12511 गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15067 गोरखपुर से बांद्रा, ट्रेन नंबर 15065-66 पनवेल से गोरखपुर व गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस, ट्रेन नबर 11080 गोरखपुर से मुंबई को 28 जून से चार जुलाई तक गोंडा न जाकर परिवर्तित मार्ग अयोध्या धाम से होकर गुजारा जाएगा।