फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: क्लीनिक सील, मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी

Thu, 16 Mar 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में बिना पंजीकरण के चल रहे प्राइवेट क्लीनिक को पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इसके अलावा मेडिकल स्टोर के नाम पर प्रैक्टिस करने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

बुधवार को एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता की टीम ने पुलिस बल के साथ नगर के छत्रसाल मार्ग पर संचालित उस्मान क्लीनिक पर छापा मारा। चेकिंग के दौरान टीम ने क्लीनिक के संचालक से पंजीकरण प्रमाणपत्र मांगा। लेकिन वह क्लीनिक चलाने के लिए कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने क्लीनिक को सील कर चार दिन में आवश्यक कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद टीम ने मोहल्ला सहावनाका में संचालित खान मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां पर मेडिकल स्टोर के नाम पर मेडिकल संचालक प्रैक्टिस कर रहा था। इस पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया एसीएमओ ने कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें