व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। झांसी जा रहा एक युवक ट्रेन से गिरकर पटरियाें में चला गया। इससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया। जीआरपी मौके पर पहुंची और जेब में पड़े कागजात से युवक की पहचान की। इसके बाद उसके परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्र नगर बंबी रोड निवासी योगेंद्र सिंह सेंगर (44) पुत्र देवेंद्र सिंह झांसी में लघुसिचाई विभाग में लिपिक हैं। बुधवार की सुबह आठ बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए चलती लोकमान्य तिलक ट्रेन पर चढ़ने लगे। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया। ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन से निकल गया। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।