फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद लिपिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने में लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगने पर लिपिक ने घर में घुसकर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन

आरोपी लिपिक के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि तहसील में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक पलक निधि नायक ने उसके पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए थे।
नौकरी न लगने पर उसने रुपये मांगे तो लिपिक ने उसके घर में घुसकर उससे व उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने मंगलवार को पलक निधि नायक को शहर के एक निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें