फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। गेंदोली गांव में मंगलवार देर शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही है, पुलिस ने चार नामजद सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के गेंदोली गांव में रंजिश को लेकर मंगलवार की देर शाम गांव किनारे एक जगह एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणी करने लगे। जिससे दोनों पक्षों में लड़ाई होने लगी। मारपीट में एक ही पक्ष के राजेंद्र वर्मा, रनसिंह, नीतू, गीता और साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त मामले को लेकर राजेंद्र वर्मा पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के सुमित, छुन्ना, रज्जू, रवींद्र सहित दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि रंजिश को लेकर यह घटना घटित हुई है। घटना में नामजद और अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें