सिरसाकलार। कुठौंद ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल तरसौर के प्रधानाध्यापक का राशन की बोरी शराब के नशे में ले जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बुधवार को बीईओ शैलेंद्र उत्तम पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक आनंद बौद्ध से स्पष्टीकरण मांगा है।
इसमें वह बाइक पर दो बोरियों को लादते हुए और गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो होने के बाद कुठौंद ब्लॉक के बीईओ शैलेंद्र उत्तम ने स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक ने बीईओ को बताया कि वह एक चावल और एक गेहूं की बोरी ले गए क्योंकि उसमें कीड़े हो गए थे। वह कोटेदार को दोनों बोरी देने जा रहे थे, कोटेदार का कहना था कि वह दोनों बोरियों को बदल देगा। कोटेदार ने भी स्वीकारा कि उन्होंने बदलने के लिए बोरी मंगवाई थी। बीईओ का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच की। प्रधानाध्यापक और कोटेदार से पूछताछ की। रिपोर्ट बनाकर बीएसए को सौंपी जाएगी।