फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण, पंचायत सहायकों को नोटिस

Sat, 23 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। ब्लॉक के कई सचिवालयों में ताले लटके मिलने के मामले में कार्रवाई की गई है। खंड विकास अधिकारी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया है। चार पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों के बंद होने से ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही थी। ग्रामीण सचिवालय में ताला लटका देख लौट रहे थे। इस मामले की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने 21 दिसंबर के अंक में पंचायत सचिवालयों में लटक रहे ताले शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
बीडीओ सर्वेश रवि ने बताया कि निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत की होती है। इसलिए ब्लॉक के एडीओ पंचायत गिरिजा शंकर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही गंदगी मिलने और ताला लगाकर उसे बंद रखने के मामले में लापरवाही मानते हुए शेखपुर अहीर गांव के पंचायत सहायक बृजेंद्र, अजीतपुर के शाहरुख, जमलापुर के योगेश, सिंगटोली के प्रशांत को नोटिस जारी किया गया है। उनसे अनुपस्थित होने का कारण मांगा गया है। इसके साथ ही सचिवालयों की निगरानी को लेकर निर्देश किए गए हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट डालनी अनिवार्य की गई है। ग्रामीणों को भी इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर सीधे शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन



जमलापुर में शुक्रवार को लटका मिला ताला
- नोटिस कार्रवाई के बाद ग्राउंड रिपोर्ट जाने के लिए कुठौंद संवाद सहयोगी की पड़ताल में शुक्रवार को भी जमलापुर सचिवालय में ताला लटका मिला। पंचायत सहायक नहीं मिले। ग्रामीण ताला देखकर लौट रहे थे। इस मामले में बीडीओ सर्वेश रवि ने बताया कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें