फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जलभराव से शहरियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बारिश के फुहार ने तापमान को ठंडा कर दिया है, लेकिन पालिका की तैयारी ने शहरियों को नाराज भी कर दिया है। मौसम की तीसरी बारिश हुई। पानी को नालों में जाने की जगह नहीं मिली तो दुकानों में तो कहीं घरों में घुसता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


शनिवार को एक घंटे की बारिश ने नगर पालिका की स्वच्छता और नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। कई जगह पर जलभराव हो गया। जिससे नाराज लोगों ने नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने नालों में सफाई करके जलभराव की समस्या को दूर किया। शहर के कोंच बस स्टैंड नाले की सफाई कई महीनों से नहीं हुई। बारिश होने से उसमें कूड़ा जमा हो गया। बारिश का पानी आधा दर्जन दुकानों में घुसा। जिसके बाद दुकानदारों ने बाल्टी से पानी दुकानों से खाली किया। सभी ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। जेल रोड पर भी एक दिन पहले ही नगर पालिका का नाला सफाई अभियान देखने को मिला था। उसके बाद भी बारिश ने नालों को उफान पर ला दिया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अतिक्रमण होने के बाद भी अभियान खानापूरी में चला दिया गया। जिसके चलते बारिश में अब दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ेगी। जिला परिषद पर भी नालों का पानी सड़क पर बहता नजर आया। इसके बाद आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, कालपी बस स्टैंड, नगर पालिका रोड, स्टेशन रोड, अजनारी रोड, इंदिरानगर, सुशीलनगर, करमेर रोड, मैकेनिक नगर, उमरारखेरा में कई जगह पर जलभराव हुआ। इस समस्या को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करके नगर पालिका के खिलाफ रोष व्यक्त किया। जलभराव के बाद नगर पालिका ने खानापूरी शुरू की। कई जगह पर जेसीबी और कर्मचारियों से सफाई करवाई। लेकिन अभियान कुछ घंटों ही चल पाया। उसके बाद सभी गायब हो गए।




कोंच बस स्टैंड के दुकानदार अमित जैन ने बताया कि कई बार नगर पालिका में नाले की सफाई के लिए शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश होने से दुकानों में पानी घुस गया। खाली करने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन






कोंच बस स्टैंड के दुकानदार कल्लू ने बताया कि बारिश होने से आसपास की आधा दर्जन दुकानों में पानी भर गया। इससे कई दुकानों का नुकसान भी हुआ है। नाला अगर समय से साफ हो जाता तो दुकानदारों का नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें