कोंच। सामाजिक संस्था अनुरागिनी की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 21 अप्रैल को दोपहर एक से बाल विवाह निषेध जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बालिकाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के प्रति जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संगोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, शिक्षा का महत्व, गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबरों के साथ सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक श्याम करन ने दी। (संवाद)