फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे स्टेशन में लिफ्ट के फाउंडेशन में गिरा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट के लिए बना फाउंडेशन यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है। बुधवार की दोपहर में कई महिला यात्री अपने बच्चों के साथ इसके ऊपर बैठ गए। गनीमत यह रही कि उस पर टिनशेड रखा था। अधिक भार के चलते टिनशेड घुस गया और एक बच्चा अंदर गिर गया। मौके पर बैठे जीआरपी स्टाफ ने तत्काल बच्चों को गड्ढे से निकाला। थानाध्यक्ष जीआरपी एके सिंह ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क को मेमो देकर अवगत कराया। हालांकि, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मौके पर न होने की वजह से मेमो को रिसीव नहीं किया गया। बता दें कि लिफ्ट के लिए फाउंडेशन बन गया, लेकिन लिफ्ट नहीं लगी है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्री परेशान हो रहे हैं। अमर उजाला ने 25 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित कर किसी हादसे की आशंका जताई थी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया था। इसके बावजूद अभी तक फाउंडेशन पर लिफ्ट लगने का काम शुरू नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें