उरई। रेलवे ट्रैक मरम्मत के लिए बुधवार को झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई सरसोकी सेक्शन में डाउन ट्रैक का दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसके चलते ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल को रोककर चलाया गया। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए बुधवार की दोपहर 1.15 बजे से 3.15 बजे तक दो घंटे का डाउन ट्रैक का ब्लॉक लिया था। इसके चलते ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल जब स्टेशन पर पहुंची, उस समय तक काम पूरा नहीं हो पाया था। इसके चलते ट्रेन को 10 मिनट उरई और सरसोकी स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था। काम पूरा होने के बाद यातायात सुचारू हो गया। (संवाद)