फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छतों पर चढ़कर की जा रही थी चेकिंग महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बिजली विभाग की टीम छतों चढ़कर चेकिंग अभियान चला रही थी। जिस पर महिलाओं ने विरोध किया। घरों में दाखिल हुए कर्मचारियों से महिलाओं की नोकझोंक हुई। घरों की छत पर चढ़े बिजली विभाग के कर्मचारियों पर महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीओ आदर्श राज यादव, जेई जितेंद्र देव वर्मा ने आलमपुर मोहल्ले सहित कई इलाकाें में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन टीम के कर्मचारी बिजली चोरी देखने के लिए लोगों के छतों पर चढ़ने लगे। जिस पर कुछ महिलाओं ने नाराजगी जताई और बिजली विभाग की टीम पर अभद्रता का आरोप लगाया। आलमपुर की महिलाओं ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी बगैर किसी सूचना के छतों पर चढ़ रहे हैं। सुबह के वक्त घर के सदस्य छत पर सोए रहते हैं। इलाके के सभी लोग इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। विरोध देख टीम के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मामला कोतवाली पहुंचा बिजली विभाग की टीम पीछे हटी और कार्रवाई न करने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें