फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नौ वाहनों का चालान, 2.35 लाख लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोडिंग व आवश्यक कागजात न होने पर नौ वाहनों का चालान किया। पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया। बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक प्रपत्र देखे और ओवरलोडिंग करके जा रहे वाहनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान टीम ने बालू के ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर, कार व क्रेन समेत नौ वाहनों को पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व ओवरलोडिगं करने के मामले में कार्रवाई की गई है।
परिवहन विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग की जानकारी मिलते ही वाहन चेकिंग से बचने के लिए इधर-उधर से निकलते दिखे। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और पकड़े गए वाहनों पर दो लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान नौ वाहनों को पकड़ा गया है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें