फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीते प्रत्याशियों को सौंपे प्रमाण पत्र

Sat, 11 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
मूलचंद्र निरंजन को जीत का प्रमाणपत्र सौंपते आरओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया। शाम 5 बजे मतगणना के बाद बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की गई। देर शाम 6 बजे शहर के हाईवे रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में उरई से गौरीशंकर वर्मा, कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन व माधौगढ़ से विजयी प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन को आरओ उरई अक्षय त्रिपाठी, कालपी संजय सिंह व माधौगढ़ के सुरेश चंद्र ने जीत का प्रमाणपत्र सौंपे। इस दौरान तीनों विधानसभा सीटों के नियुक्त प्रेक्षक भी मौजूद रहे। इधर, प्रमाणपत्र मिलने के बाद विजयी प्रत्याशियों संग समर्थकों ने जुलूस निकाला। इस दौरान तीनों प्रत्याशियों का कहना था कि वह जनता की उम्मीदों पर न सिर्फ खरा उतरें, बल्कि मोदी व केंद्र सरकार की ओर से किए गए वायदों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें