फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली चेकिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली चेकिंग करने रेंढ़र गांव पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के खकसीस गांव में बिजली विभाग की टीम बुधवार की सुबह लगभग चार बजे चेकिंग करने पहुंची टीम ने गांव के मुन्नीलाल सोनी के घर में बिजली चेकिंग शुरू की। टीम को देख घर की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग आ गए और टीम को घेर लिया। अपने को घिरता देख टीम के कर्मचारी अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। जानकारी पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। मुन्नीलाल सोनी की पत्नी कृष्णा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुबह अचानक जैसे ही कर्मचारी उनके यहां घुसे तो उन्होंने उनसे परिचय पूछा तो वह अभद्रता करने लगे और हाथापाई पर उतारू हो गए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थानाध्यक्ष वरुण प्रताप का कहना है कि टीम चेकिंग करने आई थी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर विवाद हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें