फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मीटर से छेड़छाड़ के दो मामले पकड़े

Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। विद्युत मीटर में छेड़छाड़ करने और केबल काटकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मीटर विभाग के सहायक अभियंता निखिल जिंदल, जेई पूनम वर्मा, टेक्नीशियन राजकुमार, टीजीटू सौरभ व राजकुमार सहित विजिलेंस विभाग के जेई आलोक खरे ने उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध मौर्य व अवर अभियंता अंकित साहनी व पुलिस बल के साथ मिलकर नगर के अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी की। चेकिंग टीम ने दो घरों के बाहर लगे विद्युत मीटरों में छेड़छाड़ किए जाने के मामले पकड़े। टीम ने ऐसे सभी मीटर जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी मामलों में नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। नगर में चेकिंग टीम की छापेमारी से बिजली चोरी से बिजली जलाने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। बता दें कि बुधवार को भी चेकिंग टीम ने आधा दर्जन चोरी के मामले पकड़े थे, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान रणवीर, कन्हैया, रिंकू, धीरज, प्रदीप, गब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें