उरई। गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी गैंगस्टर को आटा थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी रवि कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि आटा थाना पुलिस ने सुबह कालपी के उदनपुरा (मूलरूप से कानपुद देहात, भोगनीपुर) निवासी साबिर को गिरफ्तार किया।
साबिर पर भोगनीपुर कोतवाली में पुलिस मुठभेड़, यूपी गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित छह मामले दर्ज हैं। कदौरा में दो गैंगस्टर के व कालपी में एक मामला दर्ज है।
पुलिस पिछले एक साल से उसकी तलाश कर रही थी। वह रूप बदलकर आसपास के जिलों में रह रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम था। एसपी ने बताया कि उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र, उपनिरीक्षक मोहित आदि मौजूद रहें।