जालौन। ग्राम नैनपुरा की गलियां पक्की कराई गईं हैं। सीसी सड़क पर गांव के कुछ पशु पालक अपने जानवरों को बांध देते हैं। इससे सड़क पर गंदगी पड़ी रहती है। वहीं, जानवरों के कारण वाहन निकालने में दिक्कत होती है। राहगीर पशुपालकों को सड़क पर जानवरों को न बांधने के लिए कहते हैं तो पशुपालक झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीण अनिल कुमार, मनोज, संतोष आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर गांवों की मुख्य मार्ग से गांव तक जाने वाली गलियों की पक्की सड़क पर पशुओं को बांधने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। (संवाद)