फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मालगाड़ी से टकराए मवेशी, 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर उरई भुआ सेक्शन में मंगलवार की सुबह 7.30 बजे अन्ना मवेशी मालगाड़ी से टकराने पर करीब 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

कानपुर से झांसी की ओर जा रही मालगाड़ी जब बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग नंबर 178 से गुजर रही थी। तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को धीमा किया, तब तक दो मवेशियों की इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई और ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और भुआ स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार को दी। चालक ने सहयोगी चालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला। इसके चलते ट्रेन 7:30 बजे से 750 बजे तक 20 मिनट तक खड़ी रही। चालक इंजन को चेक कर चालक ने ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें