फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धर्म परिवर्तन का मामला, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। थाना क्षेत्र के खुदादपुरा गांव में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कुछ धार्मिक सामग्रियां भी बरामद हुईं हैं। हालांकि मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खुदादपुरा गांव के रहने वाले हरिनारायण दोहरे केरल में रहकर कैंटीन का काम करते हैं। वह दो दिन पहले ही घर आए थे। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि सूचना मिली कि उनके घर शनिवार दोपहर चार पहिया वाहन से दो लोग आए हैं। ग्रामीणों के माध्यम से धर्म परिवर्तन को लेकर खबर मिली तो फौरन कोतवाल रजनेश सिंह चौहान को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार की तलाशी ली गई तो उसमें ईसाई धर्म से जुड़ीं धार्मिक किताबें मिलीं। केरल निवासी इब्राहीम और जोशमेन को हिरासत में लिया गया। ये दोनों हरिनारायण के घर करीब पौन घंटे तक रुके थे। धर्मपरिवर्तन को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें