फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: युवती का कार सवारों ने किया दिनदहाड़े अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के माधौगढ़ में कार सवार युवकों ने एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया।पुलिस की नाकेबंदी के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। अपह्रत युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चितौरा गांव निवासी आरती ने बताया कि उसकी बहन साधना सिंह बीकॉम की छात्रा है। बहन माधौगढ़ स्थित एक स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर प्राइवेट नौकरी करती है। बुधवार की सुबह साधना काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। कस्बा स्थित रोजवैली स्कूल के पास कार से आए कुछ लोगों ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया। उस समय पर मौसी राजकुमारी से मोबाइल पर बात कर रही थी। मौसी ने उसे अपहरण की जानकारी दी।
युवती के अपहरण की जानकारी मिलते ही जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा माधौगढ़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां पर युवती का बैग भी मिला। पुलिस ने बैग कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से युवती का मोबाइल बंद है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की माध्यम से युवती के अगवा होने की सूचना मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी हैं। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
युवती के पिता जेल में हैं, मां गई थी उरई

जिस युवती का अपहरण हुआ है, उसके पिता जेल में हैं। युवती के पिता शिवबहादुर सिंह पर एक नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें 28 जनवरी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवती की मां लाल कुंअर चिटफंड कंपनी में पैसा फंसा होन की वजह से कलक्ट्रे्ट में आवेदन जमा करने गईं थीं। घर पर उसकी बड़ी बहन आरती ही अकेली थी। युवती का भाई लखनऊ में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें